Sports Jharkhand
JSSPS ने अनुशासनहीनता के आरोप में दो प्रशिक्षकों भागीरथ और भोलानाथ को थमाया नोटिस
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:36:34

शूटिंग के अर्जुना अवार्डी कोच भागीरथ समायी और कुश्ती के कोच भोलानाथ सिंह को झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में  नोटिस थमाया है। भागीरथ समायी पर जहां संस्था के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। इसी आरोप में उन्हें नोटिस थमाया गया है। कुश्ती स्टेडियम में बगैर अनुमति के  जिम-सोना बाथ समेत कई अन्य संसाधनों को JSSPS के बाहर के खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने और इस संबंध में जवाब-तलब करने पर LMC के CEO से बदतमीजी का आरोप है। समायी को 23 अक्टूबर को नोटिस थमाया गया है जबकि भोलानाथ को 24 अक्टूबर को नोटिस थमाया गया है। जानकारी मिली है कि भागीरथ समायी ने अपना जवाब प्रबंधन को दे दिया है जबकि भोलानाथ JSSPS के अन्य प्रशिक्षकों के साथ मिलकर CCL मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।




अनुशासनहीनता का हैबिचुअल ऑफेंडर है भोलानाथ


भागीरथ समायी के लिए भले ही अनुशासनहीनता का पहला मामला हो लेकिन भोलानाथ के लिए ये नया मामला नहीं है। इससे पहले भी फरवरी 2019 में भोलानाथ को अनुशासनहीनता के आरोप में दो-दो नोटिस थमाया जा चुका है। इन नोटिस के जवाब से नाखुश प्रबंधन ने उन्हें Warning Letter जारी किया था और भोला को सचेत किया गया था कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा दोहराई जाती है तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी (देखें तस्वीर). इसके अलावा 34वें राष्ट्रीय खेल के बाद नियम से परे जाकर प्रशिक्षक के रूप में ज्यादा पैसे लिए जाने के आरोप में भी भोलानाथ को कई नोटिस दिया जा चुका है।



भोलानाथ पर पूर्व (फरवरी) में लगे आरोप


1. बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद रोजाना प्रशिक्षण की तस्वीर एप्प पर नहीं डालना


2. असंसदीय भाषा का इश्तेमाल करते हुए SMS भेजना


3. प्रबंधन के अफसर पर झूठे आरोप लगाना


4. कई अवसरों पर प्रबंधन के अफसर के साथ दुर्व्यवहार करना


5. महिला न्यूट्रिसियनिस्ट के साथ अमर्यादित तरीके से वार्तालाप और धमकी देने के आरोप


6. कुश्ती के कैडेट्स को बगैर किसी अनुमति के ज़रूरत से ज्यादा जूस व मिक्सर जैसी सामग्री उपलब्ध कराना