sportsjharkhand.com टीम रांची पटना/रांची
पटना की सड़कों पर बुधवार को खेल से खिलवाड़ बंद करने के नारे समेत कई मांगों के साथ बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के बैनर तले खिलाड़ियों का समूह सड़कों पर उतरा। अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना जायज है लेकिन बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के बैनर तले झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाले खिलाड़ी पटना की सड़कों पर क्यों उतरे ? तस्वीर में गोल घेरे में दिख रहे तीन लोग झारखंड के हैं और उन्होंने खोखो में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा मॉडर्न खोखो और मलखंभ के खेल से जुड़े हुए भी हैं। तस्वीर में दायीं ओर जो युवक दिख रहा है, उसका नाम है विवेक कुमार। विवेक राष्ट्रीय स्तर के खोखो के खिलाड़ी रहे हैं और अभी निर्णायक विभिन्न प्रतियोगिताओं में झारखंड की ओर से स्टेप ऑफिसियल की भूमिका निभाते हैं। जानकारी मिली है कि विवेक ने अपनी स्कूली शिक्षा रांची से प्राप्त की है।
क्या किसी एक राज्य के सर्टिफिकेट पर खेल कोटे से दूसरे राज्य में नौकरी मिल सकती है ?
धरना-प्रदर्शन में कोई भी खिलाड़ी शामिल हो सकता है लेकिन जिस बैनर के तले प्रदर्शन किया जा रहा हो वो विरोधाभाषी ना हो। इस विषय पर हमने झारखंड सरकार के कार्मिक मंत्रालय से जुड़े एक वरीय अधिकारी से पूछा कि क्या झारखंड के सर्टिफिकेट पर खिलाड़ी कोटे से बिहार सरकार में नौकरी मिल सकती है ? तो उनका जवाब था, नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि 2000 में राज्यों के पुनर्गठन से पहले अगर किसी ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और बाद में झारखंड का तो वो दोनों ही राज्यों में कोटे का हकदार हो सकता है, कुछेक शर्तों के साथ। तो फिर झारखंड के खिलाड़ी व तकनीकी अधिकारी पटना की सड़कों पर क्यों उतरे ? यक्ष प्रश्न विद्यमान है !
क्या कहते हैं खो-खो संघ के पदाधिकारी
विवेक ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में स्टेप ऑफिसियल की भूमिका निभा रहा है। मैं अभी दिल्ली में खेलो इंडिया टीम के साथ हूँ, बाद में बात करता हूँ।
सुरेश नारायण चौधरी, ऑफिस इंचार्ज, झारखंड खो-खो संघ
झारखंड खो-खो संघ के महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद ने फोन नहीं उठाया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत