Sports Jharkhand
SGFI तीरंदाज़ी : 30 स्वर्ण, 21 रजत व 22 कांस्य पदक के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:37:02

sportsjharkhand.com टीम

रांची


चाईबासा में खेली गई School Games Federation of India (SGFI) तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब रांची के युवा तीरंदाजों ने अपने नाम कर लिया। चाईबासा के पुलिस लाइन मैदान में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में रांची 30 स्वर्ण, 21 रजत व 22 कांस्य पदक के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन बना। पूर्वी सिंहभूम 12 स्वर्ण, 7 रजत व 7 कांस्य के साथ दूसरे व 8 स्वर्ण, 7 रजत व 13 कांस्य के साथ मेज़बान पश्चिम सिंहभूम तीसरे नंबर पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान 65 स्वर्ण, 65 रजत व 65 कांस्य पदक दांव पर थे। रांची की ओर से साझा सेंटर सिल्ली, खेलो इंडिया सेंटर, बिरसा मुंडा सेंटर सिल्ली व जोन्हा, JSSPS व निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शिरकत की और रांची को चैंपियन बनाया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय द्वारा किया गया था।


पदक जीतने वाले कुछ प्रमुख तीरंदाज


अभिषेक कुमार - 1 स्वर्ण (राज्य रिकॉर्ड के साथ)

शिरीन स्नेह - 3 स्वर्ण

शौर्य सिद्धार्थ - 1 स्वर्ण

सीमा कुमारी - 1 स्वर्ण

निकिता कुमारी - 1 स्वर्ण

सरिता कुमारी - 1 स्वर्ण

अंजू गोराई - 1 स्वर्ण

लक्ष्मी कुमारी - 1 स्वर्ण

सलोनी कुमारी - 1 स्वर्ण

ज्योति कुमारी - 1 स्वर्ण

रोहित कुमार - 1 स्वर्ण

पवन प्रकाश अग्रवाल - 3 कांस्य