Sports Jharkhand
झारखंड के दिव्यांगजनों ने जीता सेवन ए साइड नेशनल सीपी फुटबॉल का खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:31:02

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड के दिव्यांगजनों ने तिरुपति में आयोजित सेवन ए साइड नेशनल सीपी फुटबॉल का खिताब जीत लिया है। फ़ाइनल में झारखंड ने राजस्थान को 3-0 से हराया। इससे पहले झारखंड ने अपने पहले मैच में मध्य प्रदेश को 6-0 और दूसरे मैच में कर्नाटक को 2-0 से हराया। झारखंड दिव्यांगजन फुटबॉल टीम डिसेबल सपोर्ट एवं जन उत्थान के बैनर तले तिरुपति गई थी और खिताब जीत कर लौट रही है। राज्य निःशक्तता आयुक्त सतीश कुमार चंद्र, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल मेहता, विवेक कुमार, पवन लकड़ा, विजय कुमार महतो, मुकेश कुमार, संजय झा, किरण, मुकेश किंचन समेत 7 ए साइड संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार पासवान ने भी टीम की जीत पर बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।