Sports Jharkhand
सरकार व CCL को आईना दिखा रहा हॉकी सिमडेगा
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:01:25

sportsjharkhand.com टीम

रांची

हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर अपनी ज़िम्मेवारियों की इतिश्री करने के आदि हो चुके सरकार और CCL के अधिकारियों को आईना दिखा रहे हैं। आगामी 8 और 9 फरवरी को JSSPS की खेल अकादमी के लिए सिमडेगा में चयन ट्रायल होना है। इस ट्रायल में सुदूर ग्रामीण इलाकों के ज्यादा से ज्यादा बच्चे भाग ले सके इसलिए हॉकी सिमडेगा अपने स्तर से प्रचार कर रहा है और जिला के ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यालय में घूम घूम कर फार्म का वितरण भी कर रहा है। सोमवार को हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी (JSSPS के जिला समन्वयक) और संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी जिला मुख्यालय से 55 किलो मीटर दूर टैसेर और 35 किलोमीटर दूर करँगा गुड़ी, बासेन विद्यालय में जाकर बच्चों के बीच आवेदन फार्म का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को बताया भी कि ट्रायल में क्या क्या किया जायेगा। हॉकी झारखण्ड को जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। जिला प्रशासन भी ट्रायल का जोर शोर से प्रचार करने में जुटा है।

वहीँ दूसरी ओर CCL के अधिकारी कोयला खदान से जुड़े 12 ज़िलों पर अपनी ऊर्जा खपा रहे हैं और मुख्यालय में बैठे अधिकारी समाचार पत्रों में विज्ञापन और दिशा निर्देश ज़ारी करने में व्यस्त हैं। CCL के अधिकारी भी ज़िला मुख्यालय तक ही सीमित रहे जबकि हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं।