Sports Jharkhand
CCL कायाकल्प बालिका प्रतियोगिता का खिताब SAI SAG सेंटर मोरहाबादी को
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:06:03

sportsjharkhand.com टीम

रांची


गांधीनगर क्रीड़ांगन में खेली जा रही पहली कायाकल्प आमंत्रण बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब SAI SAG मोरहाबादी सेंटर ने जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में लिटिल एंजेल हातमा को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से जीत दर्ज की। मध्यांतर तक SAI की टीम 4-0 से आगे थी। SAI के लिए लक्ष्मी तिर्की ने 2 गोल और विनीता केरकेट्टा ने 3 गोल किया। मैच की समाप्ति के बाद निदेशक कार्मिक आर एस महापात्र व खेल मैनेजर आदिल हुसैन ने विजयी टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विनीता केरकेट्टा को गर्ल ऑफ द फाइनल घोषित किया गया।


प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।


प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : लक्ष्मी कुमारी (SAI)


प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : आशा कुजूर (लिटिल एंजेल, हातमा)


प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर : बिनीता केरकेट्टा