sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड सरकार व CCL के संयुक्त उपक्रम झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के नए सत्र 2018-19 के लिए पिछले छह माह से चल रहे चयन शिविर के बाद रांची में होनेवाले आखिरी चयन ट्राॅयल के लिए 3000 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गयी है। इसमें विभिन्न जिलों में हुूए ट्राॅयल के आधार पर टाॅप 1725 बालकों और 1275 बालिकाओं का नाम शामिल है। ये सूची कई मामलों में विरोधाभाषी भी है। JSSPS के अनुसार 24 जिलों में ट्राॅयल के दौरान 8 से 12 वर्ष के लगभग 1.93 लाख बालक-बालिकाओं ने भाग लिया, इनमंे से लगभग 89 हजार बच्चे सिर्फ और सिर्फ एक जिले पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) में जुटे। लेकिन टाॅप 3000 बच्चों की जो सूची जारी की गयी है उसमें चाईबासा से मात्र 42 बालक व 44 बालिकाओं का चयन हुआ है। चाईबासा से बालकों के टाॅप 500 में 5 बालक व टाॅप 500 बालिकाओं में मात्र 19 बालिकाओं को सफलता मिली है। अगर टाॅप 300 बालकों की बात करें तो मात्र एक बालक और टाॅप 300 बालिकाओं में ये आंकड़ा मात्र 4 पर ठहरता है। कुल मिलाकर देखें तो JSSPS में नंबरों के खेल में चाईबासा पास तो पास हो गया लेकिन मेरिट लिस्ट में फेल !
आंकड़ों में इतना विरोधाभाष क्यों ?
चाईबासा को छोड़कर अन्य जिलों के 1.04 लाख बच्चों में से टाॅप 3000 में 2914 बच्चों ने जगह बनाई, जबकि चाईबासा के 89 हजार बच्चों में मात्र 86 ! ऐसा क्यों हुआ ? क्या चाईबासा के बच्चों में अन्य जिलों के बच्चों की अपेक्षा कुछ शारीरिक कमियां हैं या JSSPS ने आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई है ? अगर चाईबासा के बच्चे पिछड़ रहे हैं तो भी चिंता का विषय है और अगर JSSPS ने बाजीगरी दिखाई है तो ऐसी खोखली नींव पर 2024 में स्वर्ण पदक जीतने की संभावनाओं को गहरा धक्का लग सकता है। जल्द ही विचार करना होगा और वक्त रहते समुचित कार्रवाई भी करनी होगी।
टाॅप 500 बालक में मात्र एक 12 साल का
ट्राॅयल 8 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए किया गया था लेकिन आंकड़ें उम्रचोरी की कहानी चीख-चीखकर बयां कर रहे हैं। टाॅप 500 बालकों में मात्र 1 बालक 12 साल है जबकि 27 बालक 11 साल के हैं। 1725 बालकों की सूची में मात्र 8 बालक 12 साल के हैं और 131 बालक 11 साल के। इसका मतलब ये हुआ कि 1586 बच्चे 10, 9 और 8 साल के हैं। बालिकाओं के मामले में टाॅप 500 में 5 बालिका 12 साल की है जबकि 23 बालिकाएं 11 साल की हैं। 1275 बालिकाओं की पूरी सूची में मात्र 12 बालिकाएं 12 साल की हैं और 77 बालिकाएं 11 साल की। इसका अर्थ ये हुआ कि 1275 में 1186 बालिकाएं 10, 9 और 8 साल की हैं। उम्र को लेकर खेल और खिलाड़ी हमेशा विवादों में रहे हैं। जूनियर स्तर पर सनसनी फैलानेवाले ज्यादातर खिलाड़ी सीनियर स्तर पर अपनी प्रतीभा के साथ न्याय नहीं कर पाते।
बाबानगरी देवघर ने टाॅप 500 में बमुश्किल लगाई हाजिरी
सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रदेश व देश के करोड़ों लोग प्रतिवर्ष 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम (देवघर) में हाजिरी लगाने आते हैं। लेकिन JSSPS के बालक एवं बालिकाओं की सूची का गहन अध्ययन करने पर पता चलता है कि टाॅप 500 बालक और बालिकाओं की सूची में मात्र 1-1 बालक व बालिका ने देवघर से अपनी हाजिरी लगाई है। टाॅप 3000 में बाबा नगरी के 3 बालिकाओं व 7 बालकों ने जगह पक्की की। कमोबेश यही हाल गिरिडीह जिले का भी रहा वहां से बालिकाओं में 1 व बालक में 6 बच्चों ने टाॅप 500 में जगह बनाई।
सीएम का गृह जिला भी पिछड़ा
एकीकृत बिहार के समय खेल की राजधानी के रूप में विख्यात और मुख्यमंत्री का गृह जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बच्चे भी टाॅप 500 मंे जगह बनाने में पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। टाॅप 500 बालक में मात्र 4 और टाॅप 500 बालिकाओं में मात्र 16 ने अपनी जगह पक्की की है। पता हो कि जमशेदपुर में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक जमशेदपुर के विभिन्न जगहों पर ट्राॅयल आयोजित किया गया था।
हाॅकी की नर्सरी में खिलाड़ियों का टोटा
जयपाल सिंह मुंडा, सावित्री पूर्ति व निक्की प्रधान जैसे दर्जनों विश्वस्तरीय हाॅकी खिलाड़ियों को जन्म देनेवाली हाॅकी की नर्सरी खूंटी से भी खिलाड़ियों का टोटा देखने को मिला। यह काफी आश्चर्यजनक है कि टाॅप 500 बालक में मात्र 6 और टाॅप 500 बालिकाओं में मात्र 3 खिलाड़ियों ने जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है। खेल से जुड़े एक्सपर्ट इन आंकड़ों को हजम नहीं कर पा रहे हैं।
बालिकाओं में छह जिले एकल अंकों में सिमटे
टाॅप 500 बालिकाओं की बात करें तो छह जिले देवघर, गिरिडीह, खूंटी, जामताड़ा, गोड्डा और कोडरमा के खिलाड़ियों की संख्या दहाई अंकों को भी नहीं छू पाई। देवघर और गिरिडीह से 1-1, खूंटी से 3, जामताड़ा से 4 गोड्डा से 6 व कोडरमा से 8 बालिकाओं को टाॅप 500 मंे जगह मिली है। टाॅप 500 बालकों के वर्ग में भी कम से कम चार जिले दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं उनमें देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी शामिल हैं। देवघर से 1, पूर्वी सिंहभूम से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 5 व खंूटी से 6 बालकों ने जगह बनाई है।
क्या संख्या बढ़ाने के लिए की गयी आंकड़ेबाजी ?
JSSPS ने टाॅयल के लिए एक संस्था स्पोर्टीफाई से करार किया था। इसके तहत प्रत्येक खिलाड़ी के ट्राॅयल के एवज में स्पोर्टीफाई को 60 रुपये मिलने थे। क्या ज्यादा रुपये की लालच में कंपनी ने किसी भी तरह चयन ट्राॅयल कराकर सूची सौंप दी है क्योंकि जितने ज्यादा खिलाड़ी होंगें उतनी ज्याद रकम मिलेगी। ये जांच का विषय हो सकता है कि एक लाख का लक्ष्य लेकर चलनेवाले अभियान में कैसे लक्ष्य से दोगुने बच्चों का ट्राॅयल ले लिया गया। ये भी संभव है कि लक्ष्य तय करने में ही कोई बड़ी चूक हो गयी हो ? आंकड़े जो बता रहे हैं वो काफी विरोधाभाषी हैं और इस विषय पर टेबल व एसी कमरों से बाहर निकलकर जांच किया जाना JSSPS के हित में जरूरी है।
और भी कई कारण हो सकते हैं ?
आंकड़ों में परस्पर विरोधाभाष होने के कई कारण हो सकते हैं। ये संभव है कि प्रचार-प्रसार की कमी, स्थानीय खेल प्रशासकों को ट्राॅयल अभियान से जोड़ने में नाकामयाबी, बच्चों को मिलने वाले लाभ से अभिभावकों की अनभिज्ञता, एसी कमरों में बैठकर बनाई गयी रणनीति और आइ एम द बाॅस मानसिकता समेत कई कारण हो सकते हैं। अब ये JSSPS के कर्ता-धर्ताओं को तय करना है कि वे इन विरोधाभाषों को दूर करने की चेष्टा करते हैं या पूर्व की भांति कान में तेल डालकर झारखंड का सपना ओलिंपिंक गोल्ड हो अपना का नारा बुलंद कर खिलाड़ियों के भविष्य के नाम पर टेंडर पर टेंडर ठोकते रहेंगे।
नोट : खेल से जुड़े तमाम खिलाडियों, खेल प्रशासकों से sportsjharkhand.com निवेदन करता है कि इस गंभीर विषय पर वे अपना पक्ष रखें हम उसे अपने पाठकों के समक्ष जरूर रखेंगे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत