sportsjharkhand.com टीम रांची चाईबासा
बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में गोपाल राउत के हरफनमौला प्रदर्शन (71 रन, 38 रन पर 3 विकेट) की बदौलत सीसीए चक्रधरपुर ने नेशनल क्रिकेट क्लब जामदा को एके जैन नाॅक आउट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में 52 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए सीसीए ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 256 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से गोपाल के अलावा रमाकांत सिंह ने 45, अदनान खान ने 37, एन मणिशंकर ने 37 व वेंकट राज ने 30 रन का योगदान दिया। नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से राकेश ने 4 विकेट झटके। 257 रन के विजयी स्कोर का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी और प्रतियोगिता से बाहर हो गयी। टीम के लिए शुभम जायसवाल ने 74, सोमैन गोप ने 43 और राकेश सिंह ने नाबाद 30 रन बनाए। सीसीए की ओर से गोपाल ने तीन व अदनान-अधिप्तो ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चैबे ने किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव सह जेएससीए उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी मौजूद थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत