Sports Jharkhand
राष्ट्रीय एथलेटिक्स : डे बोर्डिंग सेंटर होटवार के रामचंद्र ने झटका सोना, झारखंड को मिले 3 पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:26:56

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

झारखंड सरकार द्वारा संचालित डे बोर्डिंग सेंटर, होटवार रांची के रामचन्द्र सांगा ने धर्मशाला में खेली जा रही पहली 400 मीटर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर 16 बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। रामचंद्र ने 50.06 सेकंड का समय निकालते हुए तमिलनाडु के अरविंद 50.48 सेकंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में भी झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने 56.70 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। फ्लोरेंस भी डे बोर्डिंग सेंटर की खोज है और पिछले साल बेहतर प्रदर्शन के कारण उसे विशेष तौर JSSPS में जोड़ा गया। इसके अलावा पुरुष वर्ग के 400 मीटर में रवि कुमार सिंह ने 51.21 से का समय लेते हुए कांस्य पदक भी जीता। धर्मशाला में आयोजित प्रथम 400 मीटर नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। पता हो कि पिछले साल फ्लोरेंस ने 400 मीटर राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता था। फ्लोरेंस हाल में ही राज्य सरकार व CcL की इकाई JSSPS से लेटरल स्किम (बेहतर खिलाड़ियों को जोड़ने) के तहत जुड़ी हैं। रामचंद्र व फ्लोरेंस दोनो ही होटवार स्थित स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। 

खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर खेल विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन, निदेशक अनिल कुमार सिंह, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, सिकंदर महतो, आशीष झा, जी नारायण, अरविंद कुमार, योगेश प्रसाद, प्रभाकर वर्मा, शशांक भूषण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, आशु भाटिया, घोष आदि ने शुभकामनाएं दी। 


रामचंद्र इस सत्र में अच्छे फॉर्म में है और मुझे पूरा विश्वास था कि वो स्वर्ण पदक जीतेगा। अन्य दो पदक विजेताओं को भी बधाई। रामचंद्र के इस प्रदर्शन से डे बोर्डिंग सेंटर, होटवार के सारे एथलिट बहुत खुश हैं।