sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रांची विश्वविद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र में खेली जा रहे अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाईनल में मेज़बान डोरंडा महाविद्यालय ने योगदा सत्संग महाविद्यालय को सीधे सेटों में 25-21,25-16, 25-22 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। डोरंडा महाविद्यालय की ओर से अमन, सचिन एवं तिवारी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। वहीं योगदा महाविद्यालय की ओर से राजेश ने अच्छा खेल दिखाया। मैच की समाप्ति के बाद रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पाण्डेय व डॉ कामिनी कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ पी के वर्मा, भारतीय वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं JOA के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ बृन्दावन महतो, राजेश कुमार, संजय गुप्ता, संजय ठाकुर, विजय वर्मा, अजय किस्पोट्टा, रविन्द्र उरांव के अतिरिक्त डोरंडा महाविद्यालय के नारायण, रिजू, रणजीत कुमार भी उपस्थित रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत