sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अचंत शरथ कमल और बंगाल की सुतीर्था मुखर्जी ने मंगलवार को रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में संपन्न 11 स्पोर्ट्स 79वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला तथा पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। सुतीर्था मुखर्जी ने पीएसपीबी की मनिका बत्रा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-4, 11-13, 11-6, 5-11, 11-2, 9-11, 12-10 से हरा पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं शरथ कमल ने पीएसपीबी के ही एंथोनी अमलराज को 6-11, 11-6, 15-13, 11-8, 11-7 से हराकर कमलेश मेहता के आठ बार राष्ट्रीय खिताब जीतने के रिकार्ड की बराबरी की।
राज्य के खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, जेएससीए उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, टीटीएफआई के महासचिव एमपी सिंह, खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार, झारखंड टीटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सचिव जय कुमार सिन्हा व अन्य ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों समेत कई अतिथि भी मौजूद थे।
परिणाम
पुरुष एकल
विजेता : अचंल शरथ कमल
उपविजेता : अमलराज
महिला एकल
विजेता : सुतीर्था मुर्खजी
उपविजेता : मनिका बत्रा
पुरुष युगल
विजेता : सौम्यजीत घोष-जुबिन कुमार
उपविजेता : सौरभ साहा-मोहित वर्मा
महिला युगल
विजेता : मौसमी पाल-कृतिका सिन्हा
उपविजेता : मौमा दास-अर्चना कामथ
मिश्रित युगल
विजेता : राज मंडल-श्रीजा अकुला
उपविजेता : आकाश नाथ-अंकिता दास
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत