Sports Jharkhand
JSSPS से 10 सवालों की पहली फेहरिस्त
sportsjharkhand.com टीम रांची
10:21:42

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

अपने वायदे के अनुसार sportsjharkhand.com हाज़िर है खेल महाकुंभ से जुड़े पहले 10 सवालों की फेहरिस्त के साथ। हमें आशा है कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों से चल रहे JSSPS के कर्णधार जल्द ही इन सवालों के जवाब संबंधित दस्तावेजों के साथ आम लोगों के समक्ष रखेंगे। वैसे JSSPS का ट्रैक-रिकॉर्ड इस संदर्भ में बहुत खराब रहा है, लेकिन बेहतरी की आशा के साथ पेश है 10 सवालों की पहली फेहरिस्त...



1. MoU की शर्तों के अनुसार अकादमी के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेवारी राज्य सरकार व CCL की है ना कि JSSPS की। फिर JSSPS खेल महाकुंभ को लेकर अपनी ऊर्जा, मानव संसाधन व पैसे क्यों खर्च करने पर तुला रहता है ?


2. 2019-20 सत्र के लिए 5 लाख बच्चों तक पहुंचने की योजना एग्जीक्यूटिव काउंसिल की किस बैठक में पारित हुई और क्या गवर्निंग काउंसिल ने इसकी मंजूरी दे दी है ? 


3. JSSPS दावा करता है कि 2018-19 सत्र के लिए आयोजित खेल महाकुंभ में 1.89 लाख बच्चों ने भाग लिया था। इन 1.89 लाख बच्चों की सूची आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई ?


4. JSSPS के वेबसाइट पर डाली गई (मई-जून 2018) जानकारियां ये बताती हैं कि भाग लेनेवाले प्रतिभागियों की संख्या 1.25 लाख तक भी नही पहुंची थीं। फिर 1.89 लाख बच्चों का फर्जी/मनगढंत आंकड़ा कहाँ से आ गया ?


5. 2018-19 खेल महाकुंभ से जुड़े 24 जिलों के प्रतिभागियों की जो सूची JSSPS के वेबसाइट पर डाली गई थी, उनमें से 20 जिलों के आंकड़ें क्यों और किसके इशारे व निर्देश पर हटाये गए ?


6. 2018-19 के खेल महाकुम्भ में ट्रायल का जिम्मा स्पोर्टिफाई (पहले दौर) और आशा वेलनेस (दूसरे दौर) नामक कंपनी को टेंडर प्रक्रिया के जरिये दी गई थी। टेंडर प्रक्रिया के दौरान बगैर कॉरीजेंडम निकाले टेंडर के कौन-कौन से शर्त बदले/शिथिल किये गए जिनसे दोनों कंपनियों को काम मिलने की राह आसान हुई ?


7. क्या ये सही नहीं कि जिस स्पोर्टिफाई कंपनी को ट्रायल का जिम्मा दिया गया था, उसी कंपनी ने ट्रायल के बाद एक पुरस्कार समारोह में आयोजक/प्रायोजक के तौर पर JSSPS को पुरस्कृत भी कराया/किया था ? क्या ये कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का मामला नहीं है ?


8. स्पोर्टिफाई और आशा वेलनेस को कितनी राशि का भुगतान कब-कब किया गया ?


9. स्पोर्टिफाई ने रांची में कई वेंडरों/लोकल स्टाफ का भुगतान आज तक नहीं किया है। इसके लिए कौन जिम्मेवार है ?


10. स्पोर्टिफाई को करार की शर्तों के अनुसार कार्य न करने/कर्तव्यहीनता के आरोप में कुछ आर्थिक दंड लगाया गया। वो कर्तव्यहीनता क्या थी, जिसका नुकसान लाखों रुपये के बराबर था ?


नोट : जवाब मिले ना मिले अगले रविवार को प्रश्नों का ये सिलसिला जारी रहेगा

टीम sportsjharkhand.com