sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
गांधीनगर के महात्मा गांधी क्रीड़ांगन में खेली जा रही CCL अंतर स्कूल U 16 प्रतियोगिता के दूसरे दिन एस्काॅट स्कूल, संत अलबर्ट हाई स्कूल, सेंट्रल अकादमी, टीएस पब्लिक स्कूल और डब्ल्यू जाॅन स्कूल ने अपने-अपने मैच जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। गुरुवार को खेल गए पहले मुकाबले में गोलों के बरसात के बीच एस्काॅट स्कूल ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 7-2 से हराया जबकि अन्य मुकाबलो में संत अल्बर्ट स्कूल ने कैंब्रियन स्कूल को 2-0 से, टीएस पब्लिक स्कूल ने जेएसएसपीएस को 2-1 से, डब्ल्यू जाॅन स्कूल ने बेथनी काॅन्वेंट को 1-0 और सेंट्रल अकादमी ने संत मदर टेरेसा स्कूल को हराया। गुरुवार को खेले गए मैच में क्रमशः टिंकू मिंज, राहुल रूची, सामू बाड़ा और असफाक आलम मैन आॅफ द मैच चुने गए।
शुक्रवार को होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले
शुक्रवार को चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे पहले मैच में डीएवी नागेश्वर स्कूल का मुकाबला संत अल्बर्ट स्कूल से होगा, दूसरे मुकाबले में एस्काॅट स्कूल और टीएस पब्लिक स्कूल आमने-सामने होंगे, वहीं तीसरे क्वार्टर फाइनल में आरटीसी का मुकाबला संत पाॅल स्कूल से और आखिरी क्वार्टर फाइनल मंे डब्ल्यू जाॅन स्कूल व सेंट्रल अकादमी आमने-सामने होंगे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत