Sports Jharkhand
रेप पीड़ित खिलाड़ी की गुहार, रेप का मामला उठाने का बनाया जा रहा दवाब
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:44:00

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेल में महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का मामला सामने लाने वाली पीड़िता ने sportsjharkhand.com को चार पन्नो का पत्र लिखकर अपनी व्यथा बताई है। पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसपर रेप का केस उठा लेने का दवाब डाला जा रहा है, इसके लिए पैसा व पुलिस का दुरुपयोग का भी उसने आरोप लगाया है। पीड़िता ने चार पन्नो के पत्र (देखें तस्वीर) में पुलिस द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पाठकों के लिए हम पूरा पत्र तस्वीर के रूप में सामने रख रहे हैं। आप पत्र को स्वयं पढ़े और तय करें कि एक रेप पीड़िता न्याय के लिए दर-दर क्यों भटक रही है और उसे क्यों कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट : पत्र में पीड़िता ने अपना नाम गुप्त रखने का आग्रह किया था इसलिये नाम, नंबर और मेल को सार्वजनिक नही किया गया है। पत्र में एक और महिला खिलाड़ी का भी नाम था, उसे भी छुपा दिया गया है। पत्र स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को मेल पर कुछ दिनों पहले मिला था।