Sports Jharkhand
झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता में सुमित व प्रियंका बने चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:28:15

sportsjharkhand.com टीम

रांची

सुमित कुमार बजाज व प्रियंका सिंह ने झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता के क्रमशः पुरुष एवं महिला वर्ग का खिताब जीत लिया है। JSCA के टेनिस एरिना में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के आखिरी दिन पुरूष वर्ग के फाइनल में सुमित कुमार बजाज ने जिशान कैफ को 6-4, 7-5 से हराया वहीं महिलाओं के खिताबी मुकाबले में प्रियंका सिंह ने अदिति प्रधान को 7-6, 6-1 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सुमित ने कन्हैया को 6-2, 6-3 से और जिशान ने अमित को 6-2, 6-3) से हराया। प्रियंका ने मोनिका बात्रा को 8-2 से और अदिति ने स्वाति को 6-7, 6-1, 6-4 हारकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और नगद राशि देकर मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अमरेश कुमार श्रीवास्तव, अजय नाथ शाहदेव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ए के सिंह, नितेश नाथ शाहदेव, संजेश मोहन ठाकुर, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार काका, एम के भद्रा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।