Sports Jharkhand
वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 24-25 मार्च को
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:05:12

sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर

जेवीएससी, जमशेदपुर आगामी 24-25 मार्च को कीनन स्टेडियम में वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। कीनन स्टेडियम में होनेवाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए तीन टीमों का चयन रविवार को किया गया। जेवीएससी चालबाज, जेवीएससी गुगलीबाज और जेवीएससी दबंगबाज नाम से तीन टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। 24 मार्च को सुबह 8.30 बजे से प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। तीनों टीमों में 40 साल से उपर के 14-14 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है। जेवीएससी इससे पहले शतरंज, बैडमिंटन, फुटबाॅल समेत कई वेटरन प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर चुका है। 

टीमें इस प्रकार हैं

जेवीएससी चालबाज: अविनाश कुमार (कप्तान), केवी श्रीनिवासन, सुमंत मेंदीरत्ता, आशिष गोड़, मुकेश कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष झा, शंभूलाल पिरी, मनोज सिंह, संजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार, दीपक जेना, नितेश जैन व मो राशिद.

जेवीएससी गुगलीबाज : उज्ज्वल दास (कप्तान), अरूणवा दास, रविन्द्र साह, निक्सन कुमार, विप्लव दास, पद्माकर मिश्रा, एस प्रमाणिक, एस वेणुधर, शेषनाथ पाठक, जितेन्द्र शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, गौतम बोरकर, महेन्द्र यादव व निरंजन.

जेवीएसी दबंगबाज: बासुदेवन (कप्तान), इंद्रपाल सिंह, अनिल सिंह, अमिताभ चैधरी, हेतराम शर्मा, सोमनाथ चटर्जी, के श्रीनिवास, सत्या सरकार, संजय मोहंती, मनीष ओबेराय, जनार्दन सिंह, विनित कुमार सिंह, अमरेश कुमार व आरके मिश्रा.