Sports Jharkhand
पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी व प्रशिक्षक ए कुरूप का निधन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:33:49

sportsjharkhand.com टीम

रांची/जमशेदपुर

वॉलीबॉल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक ए कुरूप का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु में देहांत हो गया। ए कुरूप के देहांत पर भारतीय वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष व झारखंड वॉलीबॉल संघ के महासचिव शेखर बोस ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने देश ने वॉलीबॉल का एक राजदूत खो दिया है। जमशेदपुर स्पोर्टिंग संघ के सचिव समेत सभी पदाधिकारियों ने भी इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। पता हो कि ए कुरुप टाटा स्टील टीम से 1972 और 1973 में जुड़े थे।