sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
विनोबा भावे विवि के पिंटू कुमार यादव ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर मंगलोर में खेली जा रही 79वीं अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के लिए पहला पदक जीता। पिंटू कुमार यादव ने 5000 मीटर की दौड़ को 14 मिनट 49.70 सेकंड पूरा करते हुए विक्ट्री स्टैंड पर खड़े होने का अधिकार हासिल किया। लांग जम्प में रांची विवि की प्रियंका केरकेट्टा ने 6.10 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। पिंटू और प्रियंका की सफलता पर झारखंड के एथलेटिक्स प्रशिक्षकों व एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत