sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
sportsjharkhand.com की टीम को यौन शोषण के हाथ एक सनसनीखेज ऑडियो हाथ लगा है। ऑडियो में ताईक्वांडो संघ के पदाधिकारी एक महिला खिलाड़ी को फांसते हुए नज़र आ रहे हैं। ऑडियो में आवाज़ किसकी है इसे लेकर थोडा संशय है, लेकिन आवाज़ किसी की भी हो जो बात हो रही है वो इस बात की ओर तो इशारा ज़रूर करती है कि महिला खिलाडियों को फंसाने के लिए जाल कैसे बिछाया जाता है।
सोशल साइट पर वायरल ऑडियो मैसेज से खेल प्रशासकों के कुकर्मों की मॉडस ऑपरेंडी की पोल खोल खुल रही है। दो मिनट 26 सेकेण्ड की क्लिपिंग में एक महिला खिलाड़ी को दर्ज़नों मैसेज करने, मिलने की ताकीद करने के बाद खेल प्रशासक उसका जवाब देने का आग्रह कर रहा है। और दो मिनट के लिए गाडी से कहीं अकेले में चलने की बात कर रहा है।
बातचीत से साफ़ है कि वो लड़की को अकेले में बुलाकर कुछ विशेष बात करने की इच्छा ज़ाहिर कर रहा है जो खेल प्रशिक्षण का भाग तो कतई नहीं लग रहा। लड़की भी सामजिक लोक-लाज की बात करते हुए आने से इनकार कर रही है। लेकिन बातचीत से साफ़ है कि दोनों पहले से ही फ़ोन पर बात करते रहे हैं। बातचीत के अंत में एक शख्स के हंसने की आवाज़ भी आती है इससे ये भी तय है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग के दौरान कोई तीसरा सख्श भी मौजूद था। ऑडियो तब रिकॉर्ड किया गया है जब किसी प्रतियोगिता के लिये खिलाडियों की टीम होटल हिल टॉप में रुकी हुयी थी। धनबाद और बोकारो दोनों जगह होटल हिल टॉप है इसलिए तय है कि मामला यही का है।
प्रभात या संजय आवाज़ किसकी है ?
ऑडियो में आवाज़ यौन शोषण के आरोपी संजय शर्मा की है या उनके बड़े भाई प्रभात शर्मा की ये साफ़ नहीं है। दोनों की आवाज़ में काफी समानता है इसलिए ये जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा कि आवाज़ किसकी है। आवाज़ अगर संजय शर्मा की है तो उसके खिलाफ एक और मामला बन सकता है और अगर ऑडियो में आवाज़ भारतीय ताईक्वांडो फेडरेशन के महासचिव प्रभात शर्मा की है तो ये किसी बड़े गैंग की ओर इशारा करता है। ये तो जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत