Sports Jharkhand
सीसीएल कायाकल्‍प फुटबॉल बालिका वर्ग में साई रांची और बालक वर्ग में संत जॉन बना विजेता 
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:34:06

रांची

sportsjharkhand.com टीम


गांधीनगर मैदान में खेली गई सीसीएल कायाकल्‍प फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का खिताब साई सैग रांची और बालक वर्ग का खिताब संत जॉन स्कूल ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए बालक वर्ग के फाइनल में संत जॉन स्कूल ने VVM ओरमांझी को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल सुमित भगत ने किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में नीतू लिंडा और आशा कुमारी के गोल की बदौलत साई सैग रांची की टीम ने JSSPS को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि CCL के निदेशक कार्मिक आर एस महापात्रा व अन्य अतिथियों ने विजयी टीम व खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। छह दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 16 बालक एवं 16 बालिका टीम ने हिस्सा लिया था। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उमेश सिंह,  विमलेन्‍दु कुमार, एसके सिंह, आशिष बोस, ओम प्रकाश ठाकुर, एसके सिन्‍हा, आदिल हुसैन समेत बड़ी संख्‍या में खेलप्रेमी व दर्शक उपस्थित थे। 




पुरस्कृत खिलाड़ी


बॉयज फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट : अर्चित हेम्ब्रम (संत जॉन)


गर्ल्स फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट : ललिता बोयपायी (JSSPS)


टॉप स्कोरर बॉयज : अंकित बाड़ा (संत जॉन) 


टॉप स्कोरर गर्ल्स : आशा कुमारी (साई रांची) 


बेस्‍ट गोलकीपर बॉयज : विनित विपुल(SPVV, ओरमांझी)


बेस्‍ट गोलकीपर गर्ल्स : अनिसा उरांव(JSSPS)


बेस्‍ट डिफेंडर बॉयज : विवेक महली (सीमबायोसीस)


बेस्‍ट डिफेंडर गर्ल्स : हेमंती कुमारी (ऑस्‍कर फाउंडेशन)


प्लेयर ऑफ द फाइनल बॉयज : सुमित भगत (संत जॉन)


प्लेयर ऑफ द फाइनल गर्ल्स : नीतू लिंडा (साई रांची)