sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के मनोनयन के बाद JSCA के अंदर से विरोध की आवाज़ खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार को अरगोड़ा चौक स्थित होटल तृष्णा में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, आजीवन सदस्य अजय मारू, दीपक प्रकाश, प्रवीण देवघरिया और सरोज सिंह ने मोर्चा खोल दिया। प्रवीण सिंह ने नई कमेटी को अवैध करार देते हुए BCCI के मुख्य प्रशासक और ज़रूरत पड़ने कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों और जेएससीए के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए नयी कमिटी का गठन किया गया है। उल्लंघन कर बनाई गई है।
वर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुलिंग ऑफ पिरियड में हैं लेकिन स्टेडियम निर्माण में बालू सप्लाई करते-करते अध्यक्ष बन गए।मनोनीत उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव लॉन टेनिस संघ के भी अध्यक्ष हैं। प्रवीण सिंह ने बैठक में अमिताभ चौधरी की मौजूदगी पर भी सवाल उठाया और कहा कि वे बीसीसीआइ के मुख्य प्रशासक बिनोद राय को इसकी रिपोर्ट देंगे।
फण्ड का गलत प्रबंधन हो रहा JSCA में : अजय मारू
अजय मारू ने अमिताभ चौधरी को स्टेडियम निर्माण के लिए बधाई तो दी लेकिन जेएससीए में लगातार हो रहे फण्ड के गलत प्रबंधन की बात भी कही। मारू ने बताया कि दो साल पहले मुझे इसमें गड़बड़ी नजर आई, तो मैंने एजीएम में सवाल खड़े किए। सुधार का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में बैलेंस शीट ही भेजना बंद कर दिया गया।
JSCA संविधान संशोधन क्रिकेट के लिए नहीं खुद को बचाने के लिए
दीपक प्रकाश ने कहा कि अमिताभ चौधरी के अध्यक्ष रहते हुए लगभग 40 संशोधन हुए और सभी स्वार्थ की पूर्ति के लिए। क्रिकेट पीछे छूट गया। कहा कि अमिताभ ने झारखंड से बाहरी खिलाड़ियों को अवसर दिए।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत