Sports Jharkhand
33 ख़िलाड़ियों की सीधी नियुक्ति को CM ने दी मंजूरी, राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगा नियुक्ति पत्र
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:39:51

ट्विटर हैंडल पर सोमवार की रात राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है

...आज ही मैंने वर्षों से लम्बित पड़ी बहन विमला सहित अन्य 32 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति पर सहमति प्रदान कर दी है। अगले 30 दिनों में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी...

प्रबल संभावना है कि राज्य के 21वें स्थापना दिवस के दिन ख़िलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएं।

लेकिन क्या आप जानते हैं वो 33 खुशनसीब खिलाड़ी कौन हैं जिनकी सीधी नियुक्ति होने जा रही है

sportsjharkhand.com आपको बता रहा है उनके नाम


मधुमिता कुमारी,  के एच भाग्यवती चानू, अभिरंजन कुमार, रितेश आनंद, कविता कुमारी, नवीन कुमार राम, देवानंद बास्की, आरज़ू रानी, सीमा कुमारी सिन्हा, तुलसी हेम्ब्रम, दिनेश कुमार, राहुल मिंज, फरजाना खान, ज्योति कुमारी, दीपक कुमार बहादुर तितुंग, राम कुमार भट्ट, लवली चौबे, आलोक लकड़ा, सरिता तिर्की, मो अबू तालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू, नूतन मंजू मिंज, परवीन अख्तर, लखन हांसदा, कृष्णा खलखो, रूपा रानी तिर्की, प्रीति कुमारी, विमला मुंडा, फणीभूषण प्रसाद, रीना कुमारी, मो वसीम व विमला मुंडा.


जैसा 11 फरवरी 2020 को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के दौरान सरकारी दस्तावेज़ में दर्ज (विमला मुंडा को छोड़कर)