sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रांची के गोलू कुमार का चयन आगामी 29 जनवरी से शुरू हो रहे दूसरे अंतरराष्ट्रीय T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर ब्लाइंड के लिए भारतीय टीम में किया गया है। 17 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र झारखण्ड के खिलाड़ी हैं। गोलू बुधवार को इंदौर के लिए रवाना होंगे, जहाँ 5 से 20 जनवरी तक भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम में 29 जनवरी को विश्व कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 10 देशों की टीमों के बीच 8 शहरों में प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला 30 जनवरी को न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ है।
निदेशक कार्मिक से मिले गोलू
इंदौर जाने से पहले मंगलवार को गोलू CCL के निदेशक कार्मिक आर एस महापात्र से मिलने पहुंचे और पूर्व में किये गए मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक खेल आदिल हुसैन और विवेक भी मौजूद रहे। पता हो कि CCL ने गोलू को किट उपलब्ध कराया था।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत