Sports Jharkhand
राज्य सीनियर वुशु में रांची चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:59:12

sportsjharkhand.com टीम

रांची

14वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में 120 अंको के साथ रांची चैंपियन बना जबकि 65 अंको के साथ चतरा दूसरे और 40 अंको के साथ मेज़बान जमशेदपुर तीसरे स्थान पर रहा। जमशेदपुर के तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अतिथियों ने खिलाड़ियों से नेशनल वुशु चैंपियनशिप एवम गोवा नेशनल गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण करने का मंत्र दिया। इस अवसर पर अमर प्रियदर्शी, शिवेंद्र दुबे, कृष्णा मोदक, रजि अहमद, शैलेंद्र दूबे, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, दीपक गोप, वाहिद अली, सुशील कच्छप, कार्तिक राम, मनीष कुमार, गोकुलानंद मिश्र, मनोज मांझी समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।