sportsjharkhand.com टीम रांची झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। गुड़गांव के एक होटल में शनिवार को AFI की वार्षिक आमसभा के दौरान उनके निर्वाचन की घोषणा की गई। आदिल सुमरिवाला लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि रविन्द्र चौधरी महासचिव निर्वाचित घोषित किये गए। मधुकांत पाठक 2003 से झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष व 2018 से झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव पद पर विराजमान हैं।
राष्ट्रीय खेल महासंघ में ऑफिस बियरर बननेवाले झारखंड के पांचवें खेल प्रशासक बने मधुकांत
मधुकांत पाठक AFI के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे झारखण्ड के पांचवें खेल प्रशासक हैं जो ओलंपिक से जुड़े भारतीय खेल महासंघ के ऑफिस बियरर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मधुकांत पाठक से पहले शेखर बोस, अर्जुन मुंडा, एस एम हाशमी व पी शर्मा खेल महासंघ में ऑफिस बियरर के पद पर आसीन हैं या रह चुके हैं। अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाज़ी संघ और एस एम हाशमी कयाकिंग-कैनोइंग महासंघ के अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं। जबकि शेखर बोस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। IOA के नियमानुसार अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष को ऑफिस बियरर माना जाता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत