sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रांची जिला पुलिस के तत्वाधान में 15 मई तक कांके रोड, पुलिस लाइन में चलनेवाली तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रिय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि रेंज DIG अमोल वी होमकर ने झंडोतोलन कर किया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथिगणों ने सफेद कबूतर उदय और पुलिसकर्मियों ने हल्की बारिश के बीच शानदार आतिशबाजी भी की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहरदगा पुलिस अधीक्षक राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक रांची शहर अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक रांची यातयात संजय रंजन समेत जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल व हॉकी की स्पर्धा में दक्षिण छोटानागपुर रेंज के रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा व खूंटी पुलिस की महिला/ पुरुष टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु तकनीकी पदाधिकारी के रूप में पुलिस परिवार से जुड़े पुलिसकर्मी सहयोग कर रहे है।प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शाम के सत्र में हुआ लेकिन इवेंट सुबह के सत्र से ही शुरू हो गए।
एथलेटिक्स का परिणाम
800 मीटर दौड़ पुरुष
अशोक उरांव (रांची) स्वर्ण
गणेश लोहरा (रांची)रजत
पीताम्बर उरांव (रांची) कांस्य
800 मीटर दौड़ महिला
पार्वती कुमारी (रांची) स्वर्ण
सुमनी कुमारी (रांची) रजत
रम्भावती कुमारी (रांची) कांस्य
पहले दिन फुटबॉल (पुरुष) का परिणाम
मैच 1
गुमला ने खूंटी को 2-0 से हराया
मैच 2
लोहरदगा ने सिमडेगा को 1-0 से हराया
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत