Sports Jharkhand
66वीं पुलिस वाॅलीबाॅल क्लस्टर प्रतियोगिता : मेज़बान झारखंड की पूजा ने योग में जीता रजत
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:51:41

sportsjharkhand.com टीम

रांची

66वीं अखिल भारतीय पुलिस वाॅलीबाॅल क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड की पूजा कुमारी ने योगासन के 18-21 वर्ष ग्रुप में रजत पदक जीतकर मेज़बान के पदकों का खाता खुलवाया। पूजा के अलावा 21-25 वर्ष ग्रुप में नीतू उराँव और आर्टिस्टिक योगा के पुरुष वर्ग में मनोज कुमार थापा ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बहुत ही नज़दीकी मुकाबले में दोनों कांस्य पदक नही जीत पाए। योगा में BSF का दबदबा रहा और उसने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। झारखंड पुरुष हैंडबॉल टीम क़वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा अन्य सभी स्पर्धाओं के लीग मैचों का आयोजन जारी रहा। मेजबान झारखंड ने वाॅलीबाॅल में मंगलवार की रात बीएसएफ से मिली हार को भुलाते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर को चार सेट तक चले मुकाबले में हराने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा बाॅस्केटबाॅल में झारखंड को एसएसबी ने हाथों 66-43 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे :

आर्टिस्टिक योग एकल (पुरूष)

चंद्रकांता बारिक, ओड़िसा : स्वर्ण

वीरभान, हरियाणा : रजत

कृष्णा भाई, BSF : कांस्य

योगासन एकल (महिला) 21-25 वर्ष

वंदना भगत, BSF : स्वर्ण

सोनी कुमारी, BSF : रजत

शिल्पी बोरो, BSF : कांस्य

योगासन एकल (पुरूष) 21-25 वर्ष

शिवा कुमार, BSF : स्वर्ण

किशन कुमार, UP : रजत

प्रदीप कुमार, BSF : कांस्य

योगासन एकल (महिला) 18-21 वर्ष

रेणुबाला देवी, BSF : स्वर्ण

पूजा कुमारी, झारखंड : रजत

शिवा शाक्य, BSF : कांस्य

योगासन एकल (पुरूष) 18-21 वर्ष

शुभम प्रामाणिक, BSF : स्वर्ण

कृष्ण कुमार, BSF : रजत

विनायक कुमार राम, BSF : कांस्य

वाॅलीबाॅल (पुरूष)

केरल ने बिहार को 25-14, 25-12, 25-17 से, आइटीबीपी ने आरपीएफ को 25-20, 25-16, 25-13 से, उत्तराखंड ने एपी को 25-18, 25-23, 25-16 से पंजाब ने गोवा को 25-20, 25-16, 25-12 से और झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को 4 सेट तक चले मुकाले में  हराया। 

बाॅस्केटबाॅल (पुरूष)

सीआरपीएफ ने बंगाल को 64-39 से, उत्तराखंड ने छत्तीसगढ को 58-37 से, एसएसबी ने झारखंड को 66-43 से, महाराष्ट्र ने आइटीबीपी को 62-51 से, सीआइएसएफ ने तमिलनाडू को 60-55 से, कर्नाटक ने बिहार को 64-46 से, सीआइएसएफ ने एपी को 74-58 से औश्र कर्नाटक ने तेलंगाना को 74-48 से हराया। 

हैंडबाॅल (पुरूष)

सीआरपीएफ ने महाराष्ट्र को 25-12 से, बीएसएफ ने गुजरात को 26-12 से, जम्मू-कश्मीर ने पुड्डूचेरी को 20-06 से, सीआरपीएफ ने बिहार को 21-6 से, कर्नाटक ने राजस्थान को 24-11 से और सीआइएसएफ ने जम्मू-कश्मीर को 18-11 से हराया। 

हैंडबाॅल (महिला)

छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 7-4 से, महाराष्ट्र ने बीएसएफ को 15-6 से, कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 3-2 से और तमिलनाडू ने दिल्ली को 3-0 से हराया।