Sports Jharkhand
50 नेशनल रेफरी बनाने का लक्ष्य रखें : मनीष रंजन
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:26:00

sportsjharkhand.com टीम

रांची

मोरहाबादी के ऑक्सिजन पार्क में पिछले पांच दिनों से चले आ रहे रेफरी रिफ्रेशर्स कोर्स के समाप्त हो गया। समापन समारोह में खेल सचिव डॉ मनीष रंजन ने फुटबॉल संघ से झारखंड के 50 फुटबॉल रेफरियों को राष्ट्रीय स्तर का बनाने का लक्ष्य रखने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि इसके लिए विभाग पूर्ण सहयोग करने को तैयार है। खेल सचिव ने खेल के विभिन्न आयामों कि विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल एक प्रोफेशन के तौर पर मजबूती के साथ उभरा है। इन अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के रेफरी निशांत भेंगरा एवम सुनील टोप्पो को सम्मानित किये गए। वर्ष 17-18 के बेस्ट महिला रेफरी का अवार्ड अंजू टूटी एवं बेस्ट पुरूष रेफरी का अवार्ड अर्जुन उरांव को दिया गया। रेफरियों को प्रशिक्षण देने का कार्य राष्ट्रीय एलीट रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर ने किया। रिफ्रेशर कोर्स में भाग ले रहे रेफरियो ने सचिव मोहदय के सामने FIFA द्वारा नियम में हुए बदलाव एवं नए नियमों का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर CAA सचिव मोहम्मद हलीमुद्दीन, आशीष बोस, अशोक कुमार, विजय किस्पोट्टा, मंगल मिंज,संतोष उरांव, आर के सेनापति, सरोज महतो, अस्तानिश विहान, गोविंद झा, संदीप समेत कई फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।