Sports Jharkhand
साई प्रीमियर लीग में साई रेड बना U 16 चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:49:59

sportsjharkhand.com टीम

रांची


प्रथम व आदित्य सूरज की शानदार बल्लेबाजी व आदर्श के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इटखोरी भद्रकाली मैदान, चतरा में खेले गए U 16 साई प्रीमियर लीग का खिताब साई रेड ने जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साई ब्लू की पूरी टीम 27.3 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। राहुल ने 30, साकेत ने 26, सचिन ने 24 व हर्ष ने 20 रन बनाए। रेड की ओर से शुभम ने 3 तथा अक्षय-आदर्श ने 2-2 विकेट झटके। 169 के विजयी लक्ष्य को साई रेड ने मात्र 18.5 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। प्रथम ने नाबाद 58 और आदित्य सूरज ने नाबाद 41 रन की शानदार पारी खेली। आदर्श ने भी 22 रन का योगदान दिया। फाइनल मैच के बाद विजयी टीम व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।




मैन ऑफ द सीरीज़ : सूरज

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : साकेत

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : आदर्श व फिरोज़

मैन ऑफ द फाइनल : प्रथम