Sports Jharkhand
चेतन आनंद ताईक्वांडो ओड़िसा से बाहर किये गए, 21 से 23 तक भुवनेश्वर में होगी प्रतियोगिता
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:21:15

sportsjharkhand.com टीम

रांची

ताईक्वांडो में चल रहे तमाशे में एक नया अध्याय जुट गया है। रविवार को भुवनेश्वर में ताईक्वांडो ओड़िसा (TO) की जेनरल बॉडी बैठक में उपाध्यक्ष चेतन आनंद को उनके पद से हटा दिया गया है। TO के जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के अध्यक्ष को राज्य संघ के उपाध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया। जनरल बॉडी की बैठक में देश भर के ताईक्वांडो खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसलिए आगामी 21 से 23 जुलाई तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन कराने का भी फैसला लिया गया। 

TO से बाहर किये जाने के बाद अब ये प्रश्न खड़ा हो गया है कि क्या चेतन आनंद किसी भी राज्य व जिला का सदस्य नही रहते हुए TFI के अध्यक्ष कैसे बने रह सकते हैं ? इसी माह के अंत तक इस मामले का भी पटाक्षेप हो जाएगा।