sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
जयपाल सिंह स्टेडियम को बचाने के लिए संघर्ष समिति के सदस्यों ने एक बार फिर से कमर कस ली है। स्टेडियम की जमीन पर भव्य इमारत तो तैयार हो गई लेकिन स्टेडियम अपने अस्तित्व के लिए अभी भी जूझ रहा है। इमारत निर्माण के बाद कूड़े कचड़ों से पटे स्टेडियम की सफाई के लिए रविवार, दिनांक 30 दिसंबर को संघर्ष समिति के जुटे और कचहरी रोड स्थित स्टेडियम की साफ-सफाई की। समिति ने आगामी 3 जनवरी को जयपाल सिंह की जयंती भव्य तरीक़े से मनाने का भी निर्णय लिया और जयपाल सिंह जी की प्रतिमा के पास भी विशेष रूप से साफ सफाई अभियान चलाया गया। संघर्ष समिति ने साथ ही संकल्प लिया कि स्टेडियम के अस्तित्व को बचाने के लिए क्रमवार आंदोलन भी किया जाएगा। संघर्ष समिति ने स्थानीय पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर व स्थानीय विधायक की स्टेडियम के प्रति उदासीनता पर हैरानी जताई और मांग की है कि अविलंब खेल मैदान को खेलने लायक बनाकर खिलाड़ियों को सौंपा जाए।समिति अविलंब ज्ञापन सौंपकर सरकार से मांग करेगी कि इस खेल मैदान को अपने अधीन करे। क्योंकि कुछ लोग मॉल बनाकर स्टेडियम का अस्तित्व खत्म करने में लगे हुए थे/हैं। समिति के आंदोलन से खेल मैदान तो बच गया लेकिन अभी भी मेला-बाज़ार लगाकर खेल गतिविधियों को रोकने में बाधक बने है। संघर्ष समिति के कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संयोजक हरीश कुमार, डॉ राजेश गुप्ता, प्रदीप तिर्की दीपक वर्मा शिवसागर, समी सिंह, अन्थोनी एक्का, कई कबड्डी खिलाड़ी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
स्टेडियम में जब तक खेल की गतिविधियां पूर्णतः शुरू ना हो जाएं, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
हरीश कुमार, संयोजक
स्टेडियम बचाव संघर्ष समिति
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत