sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मैन ऑफ द मैच सोहराई उरांव के शानदार खेल की बदौलत ब्लू पैंथर की टीम मांडर के बुढ़ाखुखरा मैदान में चल रही शहीद एतवा उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी। खिताबी मुकाबले में ब्लू पैंथर फुटबॉल टीम ने फुटबॉल क्लब पुंदाग को रोमांचक मुकाबले में 1-0 गोल के अंतर से पराजित किया। सुबह के सत्र में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ब्लू पैंथर ने ने साक्षी क्लब जिलेबी घाटी को कड़े सघर्ष में 1-0 हराकर और दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल क्लब पुंदाग ने सन राइज क्लब कानीजाड़ी को टाइब्रेकर में 4-3 गोल के अंतर से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती एकता ने 41 हजार नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को शहीद की पत्नी विमला देवी ने 31 हजार नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
सफल आयोजन में इनकी रही भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रोहित खलखो, पितरुस खलखो, रशीद अंसारी, चेगड़े उरांव, आयता खलखो, सलीम कच्छप, लखो उरांव, मो. मिस्टर, फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो. मुस्तकीम सहित स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत