sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी मधुकांत पाठक ने निगरानी की अदालत के समक्ष गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने मधुकांत पाठक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पता हो कि गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों से पहले ही मधुकांत पाठक के खिलाफ गैरजमानती वारंट निकला हुआ था और कागजों पर पुलिस व निगरानी की नज़र में फरार चल रहे थे। मधुकांत पाठक तीसरे आरोपी हैं जो न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। पता हो कि गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए मधुकांत पाठक ने उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई थी लेकिन जमानत नही मिल पाया। मधुकांत पाठक से पहले दो अन्य आरोपी एस एम हाशमी व पी सी मिश्रा भी जेल भेजे जा चुके हैं, अंतर सिर्फ इतना है कि हाशमी और मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था जबकि मधुकांत पाठक ने आत्मसमर्पण किया है।
आर के आनंद के खिलाफ जांच जारी है
राष्ट्रीय खेल घोटाले में कुल 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें से NGOC के महासचिव एस एम हाशमी, निदेशक पीसी मिश्रा और कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक के खिलाफ निगरानी ने चार्जशीट दायर कर दी है। एक अन्य आरोपी NGOC के कार्यकारी अध्यक्ष आर के आनंद के खिलाफ 8 साल से जांच जारी है और कई दफा पूछताछ के लिए आनंद की पेशी हो चुकी है।
मामले की सही तरीके से जांच हो तो कई सफेदपोशों को बनाना पड़ेगा आरोपी
राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत व गठित NGOC कार्यकारिणी के सबसे छोटे प्यादे होने के बावजूद मधुकांत पाठक को आरोपी बनाया गया था सिर्फ और सिर्फ टेंडर कमिटी का सदस्य और NGOC के कोषाध्यक्ष होने के कारण। जबकि सारे बड़े फैसले यहां तक कि मोबिलाइजेशन एडवांस दिए जाने तक का फैसला कार्यकारिणी समिति द्वारा लिया गया था। कार्यकारिणी कमिटी में मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, मुख्य सचिव, आरके आनंद, खेल सचिव, खेल निदेशक, एस एम हाशमी व मधुकांत पाठक शामिल थे। मामले की सही तरीके से जांच हो तो कई सफेदपोशों को आरोपी बनाना पड़ेगा। मामले की जांच पिछले 8 सालों से जारी है। sportsjharkhand.com टीम को जानकारी मिली है कि मधुकांत पाठक इस घपले-घोटाले के मामले का जल्द निपटारा चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने VRS लेकर पूरी तरह इस मामले में कूदने का मन बनाया है।
नोट : राष्ट्रीय खेल घपले-घोटाले के कई रहस्यों से पर्दा जल्द उठेगा सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com टीम पर, बने रहिये हमारे साथ
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत