Sports Jharkhand
U 14 रांची जिला कबड्डी लीग का शानदार आगाज़
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:42:19

sportsjharkhand.com टीम

रांची

अनगड़ा के संत लुइस स्कूल परिसर में शनिवार से पहली अंडर 14 रांची जिला कबड्डी का रंगारंग आगाज़ हुआ। राज्यसभा सांसद व रांची कबड्डी संघ के चेयरमैन समीर उराँव ने लीग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संत लुईस स्कूल के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लीग में कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर अनगड़ा प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, 20 सूत्री  उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह, एडिशनल सेक्रेटरी गोपाल सिंह  उपस्थित थे। लीग का आयोजन रांची जिला के महासचिव की देखरेख में किया जा रहा है।