Sports Jharkhand
SAI SAG सेंटर पदमा के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:04:55

sportsjharkhand.com टीम

पाकुड़/रांची

SAI SAG सेंटर पदमा, हजारीबाग के लिए युवा व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमे 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। फुटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, वॉलीबॉल व हॉकी के लिए 12 से 16 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं के चयन के लिए विजय मांझी स्टेडियम में सुबह 8 बजे से ही खिलाड़ी जुट गए थे। सभी खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट लिया गया। ऐसे कई चयन ट्रायल के बाद आखिरी रूप से लगभग 80 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान BDO सत्यवीर कुमार, DSO साहिबगंज प्रभात शंकर, रणवीर सिंह, प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, राजू मुर्मू, बाबू धन मुर्मू,  दिलीप हेंब्रम, बमबम कुमार, हजारीबाग SAI के शांतनु मजूमदार समेत कई खेल प्रशासक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।