Sports Jharkhand
पहले खिलाड़ियों से बंटवाई चाय और बिस्किट, फिर साथ खिंचवाई फोटो
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:47:26

sportsjharkhand.com टीम

सौजन्य : ईनाडु इंडिया

रांची

राजनीतिक दलों पर अक्सर अपने हित साधने के लिए हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन झारखंड की राजधानी रांची के बीजेपी कार्यालय में एक ऐसा ही मंजर देखने को मिला जब खिलाड़ियों से चाय और बिस्किट सर्व करवाया गया। बीजेपी कार्यालय में खिलाड़ी हाथों में बिस्किट का ट्रे लिए और खाली कप लेकर एक कुर्सी से दूसरी कुर्सी के बीच घूमते नजर आएं और किसी ने मना तक नहीं किया। इस बाबत जब एक खिलाड़ी से ईनाडु इंडिया ने पूछा तो उसने नाम नहीं लिखने की शर्त पर कहा कि अगर ऐसा नहीं करेंगे तो हो सकता है उनका सिलेक्शन रद्द कर दिया जाए। आपको बता दें कि खेलो भारत के तहत कबड्डी और खो-खो के लिए 4 टीमों का सिलेक्शन किया गया है। इसमें दो महिला और दो पुरुष टीम शामिल हैं और करीब 60 से अधिक खिलाड़ियों को बकायदा दिल्ली भेजा गया है।