sportsjharkhand.com टीम रांची संयुक्त बिहार के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी के सत्यनारायण ऊर्फ पेद्दा का निधन सोमवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया। वे 64 वर्ष के थे और 2016 में ही टिस्को से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। के सत्यनारायण ने रांची विश्वविद्यालय को कई बार पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विजेता बनाने में काफी अहम योगदान दिया था। एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पारी समाप्त करने के बाद वे प्रशासक के तौर पर पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ से भी जुड़े रहे। उनके असामयिक निधन पर झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आरके आनंद चेयरमैन सुबोधकान्त सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, वरीय उपाध्यक्ष किरण थाम्पकिंसन, सेतांक सेन, उत्तम राज, संजय ठाकुर, राजेश कुमार, अमरजीत, राजीव मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत