Sports Jharkhand
U 19 एलिट क्रिकेट : बोकारो को हरा पश्चिम सिंहभूम बना चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:58:49

sportsjharkhand.com टीम

बोकारो/रांची

मैन ऑफ मैच विकास पटेल के ऑल राउंड प्रदर्शन (29 रन + 3 विकेट) की बदौलत पश्चिम सिंहभूम ने मेज़बान बोकारो को 35 रन से हराकर JSCA अंतर जिला अंडर-19 (एलीट ग्रुप) का चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया। बोकारो में खेले गए खिताबी मुकाबले में पश्चिम सिंहभूम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 240 रन बनाये। टीम की ओर से कुमार पियूष ने 83 व रौशन कुमार ने 47 रन बनाये। बोकारो के साहिल को 5 व रवि कुमार को 2 विकेट मिले। जवाब में बोकारो की पूरी टीम 47.3 ओवर में 205 रनों पर सिमट गयी। टीम की ओर से आयुष ने 58, हर्षित केडिया ने 38 व कुमार कुशाग्र ने 30 रन बनाये। पश्चिम सिंहभूम के जीतेन्द्र को 4, विकास पटेल को 3 व सूरज कुमार सिंह को दो विकेट मिला। फाइनल मैच की समाप्ति के बाद जेएससीए सचिव देवाशीष चक्रवर्ती और पूर्व रणजी चयनकर्ता चंचल दत्ता गुप्ता ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे।