sportsjharkhand.com टीम रांची रांची-पुणे
पुणे में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता के पांचवें दिन SAI SAG मोरहाबादी के अमित यादव ने 21.73 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। मूलतः गिरिडीह के रहनेवाले अमित खराब शुरुआत के बाद आखिरी 60 मीटर में शानदार वापसी करते हुए रजत पदक पक्का किया। झारखंड के लिए ये तीसरा रजत पदक है और सभी एथलेटिक्स में ही आए हैं, इसके अलावा एक कांस्य पदक भी झारखंड के नाम है। अमित यादव से पहले विजय लकड़ा ने U 21 भाला फेंक में, फ्लोरेंस बारला U 21 बालिका वर्ग के 400 मीटर में और U 17 बालक 400 मीटर दौड़ में रामचंद्र सांगा ने कांस्य पदक जीता है। अमित यादव की सफलता पर उनके प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, खेल विभाग के अधिकारियों, खेल प्रशासकों और प्रशिक्षकों ने बधाई व भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
खेलो इंडिया की पहली लिस्ट से गायब था अमित का नाम
अमित की सफलता इस मायने में खास है कि खेलो इंडिया की पहली लिस्ट उनका नाम ही नहीं था। फिर एथलेटिक्स संघ के दवाब/आग्रह के बाद ही अमित का नाम खेलो इंडिया में जुड़ा। अमित ने अपने कोच व संघ के विश्वास को अपने प्रदर्शन से सही साबित किया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत