Sports Jharkhand
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल : संत जॉन फुटबॉल एकेडेमी बना चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:08:54

sportsjharkhand.com टीम

रांची

सडेन डेथ तक चले रोमांचक मुकाबले में संत जॉन फुटबॉल एकेडेमी रांची ने केएफए कांके को 7-6 से हराकर शहीद एतवा उराँव फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। मांडर के बुढ़ाखुखरा मैदान में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में निर्धारित समय तक तय समय पर दोनों टीमें 1-1 से बराबर पर थी। ट्राइब्रेकर में भी दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर थीं। इसके बाद सडन डेथ में संत जॉन की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले मंगलवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में संत जान से दुबलिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

इससे पहले मुख्य अतिथि खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी सहित अन्य अतिथियों ने शहीद एतवा उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद खिलाड़ियों और समिति के सदस्यों से बात कर उनका उत्साह बढ़ाया। विजयी टीम को मांडर जिला परिषद सदस्य पूर्वी सुनिल उरांव ने 41 हजार नगद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को मुखिया सोहंती एक्का ने 25 हजार नगद व ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर आयोजन समिति के छोटू, मो रकीब, रशीद, आयता खलको, फ्रांसिस जेवियर खलखो, पितरुस खलखो, मो मुस्तकीम, एलखो खलखो आदि ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केएफए के पवन नायक बने मैन ऑफ दी सीरिज 

मैन ऑफ दी सीरिज का पुरस्कार केएफए के पवन नायक को चुना गया। शहीद की पत्नी विमला देवी ने पवन नायक को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश खलखो ने संत जॉन के सूरज को प्रदान किया।