sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
सर पर लगी चोट इतनी गहरी और बड़ी हो कि नौ टांकें लगाने पड़ें तो साधारणतः मजबूरी में ही खिलाड़ी पेन कीलर के साथ मैदान में वापस उतरता है। लेकिन पटना पाइरेट्स के स्टार रेडर और मंगलवार को एक सीजन में रेड प्वाइंट की डबल सेंचुरी लगानेवाले प्रदीप नरवाल के जुनून के सामने चोट भी हार मानती हुई दिख रही है। रांची में अपने होम ग्राउंड के दूसरे मैच मैच में यूपी योद्धा के खिलाफ सेकेंड हाॅफ में प्रदीप को दाएं कान के उपर एक रेड के दौरान गहरी चोट लगी और बाहर जाना पड़ा। फस्र्ट एड के बाद बहते खून के साथ प्रदीप मैदान में लौटने को तैयार थे लेकिन टेलीविजन अंपायर और अन्य रेफरियों ने बहते इसकी इजाजत नहीं दी। उसके बाद पट्टी बांधकर प्रदीप नरवाल मैदान पर उतरे और अपनी टीम को जीत दिलाई।
मैच के बाद लगाए गए टांके
यूपी योद्धा के खिलाफ मैच की समाप्ति के बाद प्रदीप नरवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां दांए कनपट्टी के पास डाॅक्टरों ने कुल नौ टांके लगाए गए। इस चोट के साथ प्रदीप नरवाल ने यूपी योद्धा, बेंगाल वाॅरियर्स और बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ सुपर टेन रेड्स की हैट्रिक लगायी। इतनी गहरी चोट के बावजूद सभी अभ्यास सत्र और मैच के दौरान प्रदीप नरवाल टीम का सबसे अहम हिस्सा बने रहे। ये सच है कि खेल का जुनून जब सर जढ़कर बोलता है तो शारीरिक व्याधियां और चोट कोई मायने नहीं रखतीं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत