Sports Jharkhand
झारखंड सेपक टकरा टीम का चयन शनिवार को
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:42:33

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड सीनियर सेपक टकरा टीम का ट्रायल सह चयन शिविर शनिवार, दिनांक 20 जनवरी को सुबह 10 बजे कैराली स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों एवम क्लब के अधिकृत प्लेयर्स ही भाग ले सकते हैं। इसी चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 3 से 9 फरवरी तक केरल के कोझीकोड में आयोजित होनेवाली 28वीं सीनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप में भाग लेंगे।