Sports Jharkhand
भारतीय लॉन बॉल टीम चयन के लिए 3 दिवसीय ट्रायल शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:02:59

sportsjharkhand.com टीम

रांची

एशियन चैंपियनशिप और 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों के लिये भारतीय लॉन बॉल टीम के चयन के लिये शुक्रवार से तीन दिवसीय ट्रायल शुरू हुआ। आर के आनंद बोलिंग ग्रीन में शुरू हुए चयन ट्रायल में देश भर के लगभग 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलनेवाले ट्रायल के दौरान खिलाडियों का चयन खेल के विभिन्न तकनीकों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एजीएम कमलाकार सिंह और साई रांची के प्रभारी सुशील वर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।

हार के आगे जीत है : कमलाकार

खिलाडियों को संबोधित करते हुए एसबीआई के एजीएम कमलाकार सिंह ने कहा कि हार के आगे ही जीत है। इसलिए हार से निराश होने की बजाय अपने प्रदर्शन को बेहतर कर जीत की राह पकड़ना ही खिलाड़ी का कर्तव्य है। साई के प्रभारी सुशील वर्मा ने खेल और आध्यात्म को जोड़ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।