यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का ख़िताब मारवाड़ी व्यायामशाला को
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:45:34
मारवाड़ी व्यायामशाला ने यूथ वॉलीवॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीसीएल यूथ क्लब गांधीनगर को सीधे सेटों में 25-12, 25-21, 25-20 से पराजित कर ख़िताब पर कब्ज़ा जमा लिया। इससे पूर्व सुबह के सत्र में खेले गए सेमी फाइनल मैच में मारवाडी युवक व्यायामशाला नें नामकुम यूथ क्लब को एवं सीसीएल यूथ क्लब गांधीनगर नें पीपीके बुण्डु को पराजित कर प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खेलने की पात्रता हासिल की। प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रधान महालेखाकार झारखण्ड एस रमण और विशिष्ट अतिथि मो परवेज आलम ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीएजी डॉ हिमालय झा, विनय गांगुली, राजेश कुमार सिंह, सेतांक सेन, अनन्त कुमार चौधरी, विकास वर्मा, उपेन्द्र सिंह, विश्ववजीत नन्दी, संजय ठाकुर, संजय कुमार, उपेन्द्र गुप्ता समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।