sportsjharkhand.com टीम रांची राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई - 10
रांची
2011 में हुए 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन से पहले टेंडर कमिटी पर सारे टेंडरों के निपटारे का भारी बोझ था। इस भारी बोझ से दबे टेंडर कमिटी के एक सदस्य इतना थक जाते थे कि टेंडर का काम निपटाते ही थकान मिटाने के लिए विदेश दौरे पर निकल जाते थे। अब आप ही देखिए 2 जून 2008 को टेंडर कमिटी ने इवेंट मैनेजमेंट, कैटिरिंग व हाउस कीपिंग के टेंडर को तकनीकी बिड, प्रस्तुतिकरण और वित्तीय बिड के आधार पर फाइनल किया। इवेंट मैनेजमेंट का काम विजक्राफ्ट को 8.65 करोड़ रुपये में, कैटिरिंग का काम ग़ज़ल कैटरर्स को 8.87 करोड़ रुपये में व हाउस कीपिंग का काम न्यू वेराईटी डेकोरेटर्स को 3.46 करोड़ रुपये में टेंडर फाइनल करते ही टेंडर कमिटी के एक सदस्य व राष्ट्रीय खेल घोटाले के नामजद अभियुक्त मधुकांत पाठक टेंडर प्रक्रियाओं की जटिलताओं से इस कदर परेशान हुए कि हांगकांग की सैर पर थकान काफूर करने के लिए निकल पड़े। इन तीनों टेंडर की कुल लागत लगभग 21 करोड़ रुपये की थी। छह दिनों के हांगकांग दौरे के बाद तरोताज़ा होकर लौटे मधुकांत (जो NGOC के कोषाध्यक्ष भी थे) ने NGOC के कुछ काम निपटाए और फिर 65 दिनों बाद खुद को रिचार्ज करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर निकल गए। यहां खास बात ये भी है कि इन दोनों विदेशी दौरे (हांगकांग व ऑस्ट्रेलिया) के दौरान कोई भी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था बल्कि इस दौरान रांची के NGOC ऑफिस में सिर्फ और सिर्फ टेंडर की प्रक्रिया को निपटाया जा रहा था।
2 जून को टेंडर फाइनल किया, 5 को पहुंच गए हांगकांग
स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम के पास मौजूद दस्तावेज बताते हैं कि 2 जून को टेंडर फाइनल करने के बाद मधुकांत पाठक 5 जून 2008 को हांगकांग पहुंचे और 10 जून को वापस हमवतन लौट गए। टेंडर प्रक्रिया के दौरान हांगकांग के छह दिवसीय दौरे का प्रायोजन क्या था ? ये समझ से परे है। लॉन बॉल खेल से जुड़े कुछ पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी बताते हैं कि 2008 में हांगकांग में उस दौरान कोई प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था। फिर मधुकांत पाठक के हांगकांग दौरे पर जाने का उद्देश्य क्या हो सकता है ? इसका जवाब तो जांच एजेंसियां ही दे सकती हैं या अगर कुछ और दस्तावेज स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को मिले तो हम आनेवाले दिनों मधुकांत पाठक के इन विदेशी दौरे के पीछे की पूरी सच्चाई पाठकों के सामने रखेंगे।
6 दिनों तक हांगकांग प्रवास का खर्च किसने किया ?
6 दिन के हांगकांग प्रवास के दौरान होटल में रुकने-खाने और एयरोप्लेन के एग्जीक्यूटिव क्लास (सूत्रों से मिली जानकारी) के टिकटों का खर्चा कौन उठाता था ? यह यक्ष प्रश्न है। पता हो कि रहने की लिहाज़ से हांगकांग एक महंगी जगह है। क्या मधुकांत हांगकांग व ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अकेले गए थे ? सवाल कई हैं जिनके उत्तर हम लगातार तलाश रहे हैं और तलाशते रहेंगे। जैसे ही हमें जवाब मिलेगा, सबसे पहले आप पाठकों के समक्ष होगा।
जारी रहेगी हमारी ये ख़ास मुहिम
...राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई...
सिर्फ और सिर्फ स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम पर
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत