sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
30वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 28 दिसम्बर से 3 जनवरी 2020 तक होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया जाएगा। एक सप्ताह तक होनेवाली इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों/इकाइयों के करीब 500 खिलाड़ी व तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों के आवासन व भोजन की व्यवस्था खेल गांव स्थित फ्लैट्स में एवम तकनीकी पदाधिकारियों के आवासन की व्यवस्था फर्निश्ड फ्लैट्स में कई जाएगी। फेडरेशन के पदाधिकारियों के लिए वीवीआईपी गेस्ट हाउस व होटल की व्यवस्था की जा रही है।प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई समितियों व विभिन्न उपसमितियों का गठन किया जा रहा है।
गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए टॉप 7 टीमें करेंगी क्वालीफाई
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमो में से टॉप 7 में आनेवाली टीम गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई करेगी। इसकी जानकारी सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चैयरमेन दीपक भरथुआर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि झारखंड दल भी अपनी मजबूत देवदारी प्रतियोगिता में रखेगा। इसके निमित जल्द ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू, शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, मनोज महतो, मनोज साहू, प्रियदर्शी अमर, विजय किस्पोट्टा, प्रकाश गोप, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।
प्रतियोगिता का शेड्यूल
28 दिसंबर : टीमों की रिपोर्टिंग व तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन
29 दिसम्बर : उद्घाटन समारोह व प्रतियोगिता प्रारम्भ
2 जनवरी : समापन समारोह व
संस्कृतिक समारोह का आयोजन
3 जनवरी : टीमों की वापसी
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत