sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक रविवार को हुई जिसमें पारस नाथ ट्रेकिंग को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने और बोकारो, चतरा और सिल्ली यूनिट को मान्यता देने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने की और इसमें विभिन्न यूनिट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी यूनिट ने किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया। यह भी तय किया गया कि संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को और भी गति दी जाएगी। बैठक में आनेवाले दिनों में झारखंड के विभिन्न प्रतिभाओं को सन्मानित करने के लिए कार्यक्रम के आयोजन का भी फैसला लिया गया। बैठक में चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, अमर प्रियदर्शी, मनोज भौमिक, गोपाल कुमार, तपन भौमिक, अविनाश कुमार, शिवेंद्र दुबे, सौरभ कुमार सिंह, ओम प्रकाश, हरेंद्र प्रसाद सिन्हा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत