Sports Jharkhand
पावर लिफ्टर सूरज खेल मंत्री से मिले
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:20:04

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखण्ड के खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा से राज्यका नाम देश और दुनिया में रौशन कर रहे है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 8 से 12जनवरी 2018 तक चले नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2018 में झारखण्ड के पावरलिफ्टर सूरज राम पवार ने 2013 के स्काट रिकार्ड 192.5 किलोग्राम को तोड़ते हुए 195किलोग्राम में रजत पदक जीता। वहीं जूनियर सेक्शन में झारखण्ड के योगेन्द्र राम कोदेश भर में छठा स्थान मिला। रजत पदक जीतने के बाद सूरज राम पवार ने खेल मंत्री अमरकुमार बाउरी से गुरूवार को मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों कोशुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नए वर्ष में ऐसे ही झारखण्ड का नाम रौशन करते रहे।वहीं खिलाड़ियों के प्रशिक्षक इन्द्रजीत सिंह ने भी इस जीत पर दोनों खिलाड़ियों कोबधाई और शुभकामनाएं दी।