Sports Jharkhand
इमरजिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी ने जीता नेशनल क्रिकेट लीग का खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:27:24

sportsjharkhand.com टीम

रांची

इमरजिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी, पटना ने रॉयल थंडर, मुजफ्फरपुर को 16 रन से हराकर टॉरियन वर्ल्ड स्कूल और स्पोर्ट एडिक्शन ग्रुप द्वारा आयोजित पहली नेशनल क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया। शनिवार को खेले गए कम स्कोर वाले फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए समीर के 63 और धीरज के 21 रनों के बावजूद 18 ओवर में इमरजिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी मात्र 120 रन पर सिमट गई। समीर ने 48 गेंदों पर 7 चौके की मदद से फाइनल का सर्वाधिक स्कोर बनाया। रॉयल थंडर की ओर से विक्रांत ने 19 रन खर्च कर 4 और रिशु ने 12 रन देकर 2 विकेट लिए। 

121 रन का पीछा करने उतरी रॉयल थंडर की पूरी टीम कृष्णकांत के 36 व सौरभ के 25 रन के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई और मैच हार गई। एक समय रॉयल थंडर की टीम 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 57 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन आखिरी 10 ओवर में मैच हार गई।फाइनल मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि JSCA अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व क्रिकेटर आलोक मित्रा, विशिष्ट अतिथि अजय कुकरेती, सुरेश कुमार और स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार ने विजयी टीम और क्रिकेटरों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ सुभाष, पुरबेन्दू दास, लक्ष्मण झा, जोएल दीपक, तपन सरकार और मेराज खान मौजूद रहे।


इन्हें मिला पुरस्कार

प्लेयर ऑफ द् फाइनल : रणवीर रंजन

बॉलर ऑफ द् टूर्नामेंट : रणवीर रंजन (19 विकेट)

कृष्णकांत (314 रन)

प्लेयर ऑफ द् लीग : कृष्णकांत