sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
कॉमनवेल्थ खेल घोटाले के आरोपी और IOA से निकाल-बाहर किये गए ललित भनोट TFI के होनेवाले चुनाव से पहले प्रभात शर्मा से मोबाइल पर लगातार संपर्क में थे। sportsjharkhand.com को मिले कुछ ऑडियो टेप मौसेरे भाईयों द्वारा रची जा रही साज़िश को बेनकाब कर रहे हैं। TFI चुनाव में ऑब्ज़र्वर, रिटर्निंग ऑफिसर अपने पक्ष का ही हो यह चुनाव से पहले ही तय किया जा रहा है।
भ्रस्टाचार के गंभीर आरोपों में कृष्ण की जन्मभूमि से लौटने के बाद से खेल परिदृश्य से अज्ञातवास झेल रहे ललित भनोट TFI चुनाव में पर्दे के पीछे से गोटी बिछाने का काम कर रहे थे। मौसेरे भाईयों की जुगलबंदी में कॉमनवेल्थ खेल घोटाले के आरोपी व भारतीय ओलिम्पिक संघ (IOA) से बाहर किये गए ललित भनोट ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TFI) के चुनाव में इतनी रूचि क्यों ले रहे थे ? पद तो मिलना नहीं था, तब बेगानी शादी में अब्दुल्ला क्यों बन रहे थे, भनोट। कौन सी ग्रीस थी जिसपर फिसलते जा रहे थे ललित भनोट ? प्रभात शर्मा ऑडियो टेप में ललित भनोट से मिलने की संभावना जागृत होते ही अपनी खुशी छुपा पाने में असफल रहते हैं, और कहते हुए सुनायी दे रहे हैं कि आपसे मिलना बहुत ज़रूरी है सर। एक मौसेरे भाई की ज़रूरत तो पूरी हो गयी, दुसरे की क्या ज़रूरत थी ये तो मौसेरे भाई और ऊपरवाला ही जानता है।
कुलदीप दोस्त है हमारा : ललित भनोट
TFI चुनाव में IOA ने कुलदीप वत्स को ऑब्ज़र्वर बनाया था। इसको लेकर प्रभात शर्मा को कुछ दुविधा थी, लेकिन भनोट ने प्रभात की दुविधा ख़त्म करते हुए कहा कि कुलदीप मेरा दोस्त है। अपन जो चाहेंगे वही होगा। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
जिसे ताइक्वांडो की स्पेलिंग नहीं आती थी, उसे बना डाला ऑब्ज़र्वर
TFI चुनाव के दौरान जिस कुलदीप वत्स को IOA ने अपना ऑब्ज़र्वर बनाया था, उसे ताइक्वांडो की स्पेलिंग सही से नहीं आती थी (देखें तस्वीर)। IOA की कुख्यात कार्यप्रणाली का इससे बेहतर नमूना शायद ही आपको देखने को मिले।
रांची में ही होना था TFI का चुनाव
sportsjharkhand.com को मिले दस्तावेज़ इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं कि 17 अप्रैल 2016 को होटल एवीएन ग्रैंड में TFI का चुनाव होना था। लेकिन कोर्ट के द्वारा रोक लगा दिए जाने के बाद चुनाव स्थगित करना पड़ा था। बाद में इसी होटल में 2016 के अंत में TFI के AGM का आयोजन किया गया।
नोट : sportsjharkhand.com ऑडियो की प्रामाणिकता साबित नहीं करता। ऑडियो सामने आने के बाद पत्रकारिता के उचित मापदंडों के अनुसार जनहित में खबर का प्रकाशन किया गया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत